फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बाथू में प्रवासियों की झुग्गियों में भड़की आग

बाथू में प्रवासियों की झुग्गियों में भड़की आग

Sun, 06 May 2018 09:48 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
बाथू में प्रवासियों की झुग्गियों में भड़की आग
बाथू में प्रवासियों की आधा दर्जन झुग्गियां जलकर राख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के बाथू में प्रवासी मजदूरों की करीब आधा दर्जन झुग्गियां जलकर राख हो गईं। पीड़ित प्रवासियों का करीब 30 हजार का नुकसान आंका जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब तीन बजे प्रवासियों की झुग्गियों में अचानक ही आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया और मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। टाहलीवाल दमकल प्रभारी जयपाल ठाकुर, मुकेश कुमार, सुभाष चंद, रशपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। रामशीष, भीम पासवान, राम कृपाल, विक्रम पासवान, गुड्डू पासवान निवासी बिहार की झुग्गियां जल गई हैं। उधर, डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed