फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चोर समझ बुजुर्ग को पीटने वाले होमगार्डों पर केस

चोर समझ बुजुर्ग को पीटने वाले होमगार्डों पर केस

Thu, 15 Feb 2018 08:07 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
चोर समझ बुजुर्ग को पीटने वाले होमगार्डों पर केस

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)।
मेन बाजार संतोषगढ़ नगर में बुजुर्ग मोची की पिटाई करने पर होमगार्डों के जवानों के खिलाफ एसपी के निर्देशों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी होमगार्डों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मेन बाजार संतोषगढ़ नगर में मोची का काम करने वाले एक बुजुर्ग की होमगार्डों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में बुजुर्ग को गंभीर चोटें आईं। घायल बुजुर्ग को उपचार और मेडिकल के लिए परिजनों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।

होमगार्ड जवानों ने बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई करने पर नगर के लोगों और परिजनों में विभाग के प्रति रोष है। पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बुजुर्ग ताराचंद पिछले कई सालों से अपनी दुकान में सोता है। बताया जा रहा है कि सात फरवरी को सुबह के समय बुजुर्ग ताराचंद शौच के लिए दुकान से बाहर निकला था। दो होमगार्डों ने बुजुर्ग दुकानदार को चोर बताकर पीटना शुरू कर दिया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


13 फरवरी को बुजुर्ग ताराचंद ने एसपी कार्यालय में शिकायत सौंपी। संतोषगढ़ पुलिस को पहले से ही मामले की जानकारी थी लेकिन मामले को लेकर पुलिस अधिकारी भी कन्नी काट रहे हैं। पुलिस अब बुजुर्ग ताराचंद के नशे में धुत्त होने का हवाला दे रही है। होमगार्ड कर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं कि बिना जांच होमगार्डों को कैसे क्लीन चिट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होमगार्डों जवानों की पिटाई का शिकार बुजुर्ग की पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर काफी चोटें आई हैं। तारा चंद ने कहा कि उन्होंने गश्त कर रहे होमगार्डों को बताया कि वह दुकान करता है और शौच के लिए बाहर आया था। इसके बावजूद उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग ताराचंद की शिकायत पर आरोपी होमगार्डों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed