फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पोलियां बीत में चाय बनाते आग से झुलसा व्यक्ति

पोलियां बीत में चाय बनाते आग से झुलसा व्यक्ति

Wed, 07 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
पोलियां बीत में चाय बनाते आग से झुलसा व्यक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत पोलियां बीत में आग से झुलसने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को 108 रोगी वाहन में ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। व्यक्ति 50 प्रतिशत तक झुलस गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पोलियां बीत निवासी रमेश चंद (45) मंगलवार देर सायं घर की रसोई में चूल्हे पर चाय बना रहा था। इसी दौरान अचानक ही आग की लपटों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। रमेश के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया। घायल को तुरंत हरोली अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, गंभीर हालत के चलते उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायल को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग से झुलसे व्यक्ति के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed