फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ऊना में सख्ती से लागू होगा वन वे : एसपी

ऊना में सख्ती से लागू होगा वन वे : एसपी

Fri, 16 Nov 2018 10:15 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
ऊना में सख्ती से लागू होगा वन वे : एसपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय में रविवार से वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसको सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इस बारे में शुक्रवार को रोड सेफ्टी क्लब ऊना की बैठक एसपी ऊना के नेतृत्व में उनके कार्यालय में हुई। बैठक में रोड सेफ्टी क्लब ऊना के अध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि ऊना शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बाजार में वन-वे ट्रैफिक को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए रविवार से वन वे ट्रैफिक के क्रम को शुरू किया जाएगा। व्यापारियों और जनता के सुझाव के बाद इसे और दुरुस्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी और जनता व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सुबह साढ़े दस से शाम 7 बजे तक शहर के बीच अनलोडिंग बैन रहेगी। शहर के बीचों-बीच अवैध कब्जे के लिए दुकानदारों को जागरूक किया जाएगा। उनसे अपील की जाएगी कि वे सामान को सड़क तक न फैलाएं। बाजार में आने वाले लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो इसका ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन

रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि रेहड़ी लगाने के लिए नगर परिषद ने स्थान का चयन कर लिया है। भविष्य में सभी रेहड़िया लगाने वालों को बेहतर स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। इससे बाजार और मुख्य सड़क पर अवैध कब्जों से यातायात में दिक्कत न हो सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही रोड सेफ्टी क्लब के सदस्य और पुलिस की टीम व्यापारियों और जनता से मिलकर जागरूकता अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए सभी दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट का प्रयोग करें और नशे में कोई भी गाड़ी न चलाएं। इसको लेकर के भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोती लाल कपिला, निवारण समिति के अध्यक्ष शिव मेहन, नगर परिषद के अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी, सुरेंद्र ठाकुर, रवि, बलविंद्र गोल्डी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed