फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मकान में भड़की आग, लाखों का नुकसान

मकान में भड़की आग, लाखों का नुकसान

Wed, 04 Apr 2018 11:02 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
मकान में भड़की आग, लाखों का नुकसान

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर स्थित जलग्रां गांव में देर रात रिहायशी मकान में अचानक आग भड़क गई। आग में पीड़ित परिवार को दो लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब एक बजे जलग्रां निवासी बलबीर कौर के घर में अचानक ही आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

इसे देख स्थानीय लोग और पारिवारिक सदस्य आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। इस मामले की सूचना दमकल विभाग ऊना को दी गई। इस पर अग्निशमन केंद्र ऊना के दलबल ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया था। अग्निशमन केंद्र ऊना की टीम में चालक तरसेम, प्रशामक प्रेम कुमार, अश्वनी कुमार, अश्वनी, गृह रक्षक रणजीत सिंह और जीत कुमार शामिल थे।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का इस आग में करीब दो लाख के नुकसान का अनुमान है। अग्निशमन केंद्र ऊना के कार्यकारी प्रभारी कर्मचंद ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed