फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिंतपूर्णी पुलिस ने अवैध खैर से भरा ट्रक पकड़ा

चिंतपूर्णी पुलिस ने अवैध खैर से भरा ट्रक पकड़ा

Wed, 24 Jan 2018 10:50 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी पुलिस ने अवैध खैर से भरा ट्रक पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)।
चिंतपूर्णी पुलिस ने अवैध खैर की लकड़ी से भरा एक ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर थनिकपुरा के पास नाकेबंदी के दौरान यह कार्रवाई की। एसएचओ अमरीक सिंह की अगुवाई में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस ने ट्रक में करीब 90 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की है। इसकी कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और केस दर्ज कर वन विभाग को भी सूचित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार शाम के समय चिंतपूर्णी थाना प्रभारी अमरीक सिंह और उनकी टीम एएसआई संजय कुमार ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ नाका लगाया था। उन्होंने वहां से गुजर रहे खैर से भरे एक ट्रक को रोका और लकड़ी कागज मांगे तो ट्रक चालक और अन्य व्यक्ति आनाकानी करने लगे और कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इस पर पुलिस को शक हुआ।
विज्ञापन


सख्ती से पूछताछ करने पर प्राथमिक जांच में पता चला कि ट्रक चालक पठानकोट नूरपुर से 90 क्विंटल खैर टाहलीवाल लेकर जा रहा है। लाखों की कीमत से भरे इस अवैध लकड़ी से भरे इस ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में संजीव कुमार कोटपलाहरी, नूरपुर जिला कांगड़ा और करनैल सिंह निवासी बहादवार तहसील नूरपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक में भरा माल कहां से आया था और कहां जा रहा था, इस बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed