फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   आईपीएच ने बिजली बोर्ड के दबाए पौने दो करोड़

आईपीएच ने बिजली बोर्ड के दबाए पौने दो करोड़

Fri, 23 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
आईपीएच ने बिजली बोर्ड के दबाए पौने दो करोड़
सुनील जसवाल
विज्ञापन

हरोली (ऊना)। उपमंडल हरोली की आईपीएच पेयजल योजनाओं में लगी मोटरों का करीब पौने दो करोड़ के विद्युत बिल पर विभाग ने कुंडली मार रखी है। आईपीएच विभाग विद्युत बोर्ड को बिल चुकाने का नाम नहीं ले रहा है। विद्युत बोर्ड ने आईपीएच के अधिकारियों को बिल अदायगी करने को लेकर कई बार सूचित किया है, लेकिन बावजूद इसके महकमे के अधिकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। बिजली बोर्ड ने बकाया राशि अदा न करने पर आईपीएच को नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है। आईपीएच विभाग विभिन्न क्षेत्रों में लगी पेयजल योजनाओं एवं सिंचाई योजनाओं के तहत लोगों को पेयजल और सिंचाई का पानी मुहैया करवाता है। हर पेयजल योजनाओं पर ट्यूबवेल पर मोटरें लगी हुई हैं। इसके अलावा अन्य सैकड़ों उपभोक्ताओं की ओर से समय पर बिल जमा न करवाने के चलते दस लाख पेंडिंग पड़े हैं। वहीं, ग्राम पंचायत घालुवाल के अधीन चौक पर लगी लाइट का भी करीब 30 हजार 980 रुपये बिल अधर में लटका है। इसको लेकर बाकायदा विद्युत बोर्ड ने पंचायत को दो बार नोटिस भी दिया है। समय पर बिल अदायगी न होने के चलते विद्युत बोर्ड को भारी घाटा झेलना पड़ रहा है। उधर, हरोली विद्युत बोर्ड के एसडीओ एसपी शर्मा ने बताया कि आईपीएच विभाग पर पिछले लगभग छह माह से 1 करोड़ 70 लाख 56 हजार 115 रुपये का बिजली बिल पेंडिंग पड़ा है। वहीं अन्य उपभोक्ताओं का दस लाख का बिल जमा नहीं हुआ है। यदि समय रहते विद्युत बिल जमा न हुआ, तो उन्हें उचित कदम उठाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed