फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   किसी को पिन बताया न आधार कार्ड नंबर, फिर भी एटीएम से लगाया चूना

किसी को पिन बताया न आधार कार्ड नंबर, फिर भी एटीएम से लगाया चूना

Fri, 01 Feb 2019 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
किसी को पिन बताया न आधार कार्ड नंबर, फिर भी एटीएम से लगाया चूना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के साथ लगते रायपुर मरवाड़ी गांव की महिला के साथ एटीएम से छह हजार की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता रेखा रानी पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी रायपुर मरवाड़ी तहसील घनारी ने बताया कि वीरवार सुबह साढे़ सात बजे उनके मोबाइल पर संदेश आया कि उनके पीएनबी खाते से छह हजार रुपये निकाले गए हैं।


किसी शातिर ने हरियाणा के उमागेट नामक स्थान के एटीएम से राशि निकाली है। उन्होंने बताया कि हैरत की बात है कि एटीएम कार्ड उनके पास है और उन्होंने अपना पिन नंबर भी कभी भी किसी के साथ शेयर नहीं किया। उन्होंने बताया कि मात्र डेढ़ माह पहले ही पीएनबी की दौलतपुर चौक ब्रांच से उन्होंने नया एटीएम कार्ड लिया था। उन्होंने बताया कि इस बाबत उन्होंने पीएनबी दौलतपुर चौक ब्रांच मैनेजर से शिकायत की है और बैंक प्रबंधन से उनकी छह हजार रुपये की उक्त राशि उनके एकाउंट में डालने की प्रार्थना की है। उन्होंने दौलतपुर चौक पुलिस चौकी में इस ठगी के बाबत शिकायत कर दी है। चौकी प्रभारी राजिंद्र पठानिया ने बताया कि पीड़िता रेखा रानी की शिकायत उन्हें मिली है। उन्होंने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed