फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पेट्रोल पंप कर्मी का नोटों से भरा बैग लेकर शातिर फरार

पेट्रोल पंप कर्मी का नोटों से भरा बैग लेकर शातिर फरार

Sat, 27 Oct 2018 11:02 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप कर्मी का नोटों से भरा बैग लेकर शातिर फरार
demo

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय ऊना में बस अड्डे के नजदीक पंप पर एक शातिर नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पेट्रोल पंप कर्मचारी के इस बैग में करीब नब्बे हजार रुपये की नकदी थी। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में शातिर की पूरी हरकत कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद करीब दो बजे बस अड्डे के पास स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। पंप का एक मुलाजिम पैसों से भरा बैग टेबल पर रख कर एक ऑटो को हटाने में लग गया। इस दौरान एक शातिर चोर पेट्रोल पंप पर पहुंचा और नोटों से भरा बैग उठाकर फरार हो गया। कर्मियों ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह फरार हो गया। पेट्रोल पंप प्रभारी ने फौरन पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला, जिसमें चोर की हरकत कैद हो चुकी है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed