{"_id":"5aef2ac64f1c1b60098b8836","slug":"201525623494-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरवाड़ी में बच्ची की संदिग्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरवाड़ी में बच्ची की संदिग्ध मौत
Updated Sun, 06 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाड़ी में बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत
घर के बरामद में खेलते समय अचानक हुई बेहोश
अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के साथ लगते मरवाड़ी गांव में एक बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार मरवाड़ी गांव में चौथी कक्षा की छात्रा की घर में दोपहर 3 बजे खेलते समय अचानक मौत हो गई। छात्रा की उम्र साढ़े सात साल थी। परिजनों के मुताबिक लड़की घर के बरामदे में अपने भाई-बहन के साथ खेल रही थी। अचानक खेलते-खेलते गिर कर बेहोश हो गई। परिजन तुरंत उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मरवाड़ी गांव में पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर गवाहों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस ने धारा 174 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने कहा कि पुलिस मामले की आगामी छानबीन कर रही है। ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।