फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नाकाबपोश युवकों ने किया लूट का प्रयास

नाकाबपोश युवकों ने किया लूट का प्रयास

Fri, 09 Mar 2018 07:16 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
नाकाबपोश युवकों ने किया लूट का प्रयास
नकाबपोशों ने किया लूट का प्रयास
विज्ञापन

बंगाणा के थानाखास गांव में वारदात, व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो
लठियाणी(ऊना)।
थाना बंगाणा के तहत थानाकलां पंचायत के थानाखास गांव में नकाबपोशों ने एक व्यक्ति को लूटने कि कोशिश की। पीड़ित व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संजय कुमार निवासी थानाखास देर रात अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक नकाबपोश लोगों ने उस पर हमला कर लूटने का प्रयास किया। इस दौरान संजय कुमार ने नकाबपोश लोगों का मुकाबला किया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई जिसमें संजय को चोटें आई हैं। बड़ी मुश्किल से संजय ने नकाबपोशों से अपनी जान बचाई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घर पहुंचकर संजय ने पूरी बात घर में बताई। इस दौरान अन्य लोगों को भी नकाबपोश होने का आभास हुआ। इसके चलते पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन में हो रही है। थाना प्रभारी कमल नयन ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अगर किसी अंजान पर थोड़ा सा भी शक हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

वहीं, पूर्व जिला परिषद सदस्य केपी शर्मा, पूर्व प्रधान प्रकाश चंद, पूर्व प्रधान जोगिंद्र सिंह, सूरम सिंह, कैप्टन जुल्फी राम, पूर्व प्राधान मोती लाल, रोशन लाल, पूर्व पंच मनोहर लाल, मोहिंद्र सिंह, सतपाल सिंह, रामेश चंद, विजय कुमार ने कहा कि नकाबपोश चोरी करने के लिए गांव में घुसे थे। कुछ माह पहले पनेड़, घुंगन, ककराना से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं समेत चोरियां चुकी हैं। इससे पहले भी पंचायत के एक व्यक्ति को लूटने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed