फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मधुमक्खियों ने भंडारा खा रहे दो दर्जन लोगों को काटा

मधुमक्खियों ने भंडारा खा रहे दो दर्जन लोगों को काटा

Sun, 18 Jun 2017 10:52 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
मधुमक्खियों ने भंडारा खा रहे दो दर्जन लोगों को काटा
ऊना। गांव भलौण में मधुमक्खियों के हमले से दो दर्जन श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार भलौण गांव में स्थित बाबा पहाड़िया के मंदिर में वार्षिक भंडारा चल रहा था। इसी दौरान पीपल के पेड़ के नीचे श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे। हवन के दौरान निकला धुआं पीपल के वृक्ष पर बैठी मधुमक्खियों तक पहुंच गया। मधुमक्खियों के झुंड ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे श्रद्धालुओं को अपना निशाना बना लिया। मधुमक्खियों के हमले से श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। कुछ श्रद्धालु भाग कर साथ लगते घरों में घुस गए। गांव के बलवीर सिंह, अनिकेत, दीपक, डिंपल, लवली सहित अन्य श्रद्धालुओं का स्थानीय अस्पताल में उपचार करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed