{"_id":"5cc48f9bbdec220700632598","slug":"191556385691-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके से पकड़ी अवैध शराब की खेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ठेके से पकड़ी अवैध शराब की खेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के साथ लगते चलेट गांव में चुनावी मौसम में गगरेट पुलिस ने शराब के ठेके में अवैध रूप से रखी शराब की 320 पेटी पकड़ी है। पुलिस की अचानक कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया। पुलिस की छापे की सूचना मिलते ही शराब माफिया से जुड़े कई लोग गुप्त ठिकानों से इधर-उधर खिसक लिए। पुलिस ने ठेके से पकड़ी अवैध शराब कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार देर शाम चलेट स्थित शराब के ठेके में थाना प्रभारी नंद लाल इंदौरिया और एसआई सुशील कुमार के नेतृत्व में छापा मारा। पुलिस ने शराब के ठेके से बिना कागजात शराब की अवैध खेप पकड़ी। ठेके पर स्टाक रजिस्टर न मिलने से पुलिस को कार्रवाई करने में दिक्कत आई। पुलिस का यह भी मानना है कि उक्त अवैध शराब का उपयोग चुनाव में भी हो सकता था। थाना प्रभारी गगरेट नंद लाल इंदौरिया का कहना है कि पुलिस ने 320 पेटी शराब पकड़ी है।