नंगल के सैकड़ों लोग ठगी के शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। एसएमएस ठगी के मामले से शहर में हड़कंप मचा है। नंगल सहित उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आईएएस इंडिया ने ‘एसएमएस भेजो, पैसा कमाओ’ के नाम से कई शाखाएं खोली थीं।
पहले कंपनी ने अपने हर सदस्य एक हजार रुपये वसूले। उसे एक आईडी दी। बताया गया कि आपके मोबाइल पर एप के जरिए प्रतिदिन सौ मेसेज सेंड करने हैं। उ
सके बदले उन्हें पांच हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे। कंपनी का यह धंधा चल निकला और काफी लोगों को पांच हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से मिले भी। धंधा चलता देख कंपनी ने सदस्यता फीस को बढ़ा कर तीन हजार कर दिया। लालच में आये लोग कंपनी के सदस्य बनते गए। एक-एक व्यक्ति ने अपनी कमाई को उक्त कंपनी के हवाले करते हुए लाखों रुपयों की आईडी अपने और अपने परिवार के नाम से ले ली। अब उक्त कंपनी के फुर्र हो जाने से उन लोगों में हड़कंप है।
लोग कंपनी के कार्यालयों में चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन वहां उन्हें ताला लटका हुआ मिल रहा है। अधिकारियों के सभी मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहे हैं। डीएसपी नंगल जीपी सिंह ने कहा कि इस मामले की उन्हें अभी तक शिकायत नहीं मिली है। फिर भी वह अपने स्तर पर मामले की जांच करवाएंगे। उन्होंने क्षेत्र वासियों से इस तरह की कंपनियों के बहकावे में न अपने की अपील की।