{"_id":"5b801c1a42c792464f496d28","slug":"191535122458-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनि मंदिर से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे मजदूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शनि मंदिर से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे मजदूर
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
car accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर चौक (ऊना)। वीरवार देर रात एक तेज रफ्तारी गाड़ी शनि मंदिर ब्रह्मपुर की दीवार के साथ टकरा गई। इससे गाड़ी को भी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि मंदिर के अंदर निर्माण कार्य में लगे मजदूर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
मंदिर कमेटी के प्रधान अशोक शर्मा ने बताया कि तेज रफ्तार ब्रेजा कार मुबारिकपुर की ओर से आई। कार पहले सड़क के किनारे पोल से टकराई इसके बाद कार घूमकर मंदिर के प्रवेश द्वार की दीवार से जा टकराई। उन्होंने बताया कि मंदिर में उस समय भीड़ कम थी। अगर शनिवार होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। मंदिर निर्माण कार्य में लगे मजदूर भी पीछे की तरफ थे और बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि गाड़ी के चालक के गलती मानने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन