{"_id":"5b6c748d4f1c1b9f3e8b5ff4","slug":"191533834381-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला अधेड़ व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मिला अधेड़ व्यक्ति का शव
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटका मिला अधेड़ व्यक्ति का शव
करीब एक सप्ताह से लापता था अशोक, कपड़ों से मिले दस्तावेजों से हुई पहचान
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की आगामी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। अंब रोड स्थित भलोह गांव के जंगल में एक अधेड़ का गला सड़ा शव पेड़ से लगे फंदे पर लटका मिला है। शव के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान भलोह निवासी 52 वर्षीय अशोक कुमार के रूप में की गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि लंबे अरसे से बीमार चल रहा अशोक पलंबर का काम करता था। इसी बीच 2 अगस्त को वह अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने इस संबंध में थाना सदर में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। जानकारी के मुताबिक भलोह के कुछ लोगों ने वीरवार सुबह जंगल में एक पेड़ लगे फंदे पर लटकी गली-सड़ी गर्दन और नीचे गिरा क्षत-विक्षत शव देखा। उन्होंने फौरन मामले की जानकारी ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव की जांच शुरू कर दी। मृतक के पहने कपड़ों में पर्स और कुछ अन्य कागजात मिले। इनके आधार पर उसकी पहचान अशोक कुमार के रूप में की गई। उधर एसपी दिवाकर शर्मा ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।