{"_id":"5b65c2d94f1c1bb37b8b62fd","slug":"191533395673-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5.46 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5.46 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
heroin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। पुलिस के एसआईयू विंग की टीम ने हरोली उपमंडल के तहत भडियारां गांव में युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान भडियारां के वार्ड एक निवासी संजीव के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार को एसआईयू की टीम प्रभारी विकास दीप की अगुवाई में इलाके की गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान भडियारां में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा युवक पुलिस को देख कर घबरा गया। उसने मौके से भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस की टीम ने उसे फौरन दबोच लिया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 5.46 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने फौरन आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर किया। पिछले कुछ दिनों से पुलिस नशे को लेकर सतर्क है। बीते रोज ही ऊना पुलिस की सूचना पर आनंदपुर साहिब में भी ऊना के चार युवकों को 300 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है, जो पंजाब पुलिस की हिरासत में चल रहे हैं। उक्त युवक पहले भी ऊना में नशे की खेप के साथ पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन