फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बंगाणा में वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार की मौत

बंगाणा में वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार की मौत

Thu, 17 May 2018 06:38 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
बंगाणा में वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार की मौत

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)।
उपमंडल के धुंधला के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बंगाणा के तनोह निवासी नरेश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद वाहन चालक फरार है।

अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
जानकारी के मुताबिक दुर्घटना बुधवार रात साढ़े नौ बजे के करीब हुई। नरेश कुमार अपनी दुकान बंद कर स्कूटी पर अपने घर तनोह जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही बंगाणा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन


एसएचओ प्रकाश चंद ने बताया कि मृतक युवक का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed