फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   गेंहू के स्टॉक में गोलमाल, आटा मिल सील

गेंहू के स्टॉक में गोलमाल, आटा मिल सील

Fri, 16 Feb 2018 07:40 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
गेंहू के स्टॉक में गोलमाल, आटा मिल सील
गेहूं के स्टॉक में गोलमाल, आटा मिल सील
विज्ञापन

सात हजार क्विंटल गेहूं के गबन का आरोप, जांच में खाद्य आपूर्ति विभाग ने पाई गड़बड़ी
विभाग की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
टाहलीवाल(ऊना)।
सरकारी गेहूं की खेप में गड़बड़ी करने के आरोप में पुलिस ने टाहलीवाल स्थित एक आटा मिल को सील कर दिया। आटा मिल पर लगभग सात हजार क्विंटल गेहूं का गोलमाल करने का आरोप है। खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक विभाग की शिकायत पर पुलिस ने आटा मिल मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आटा मिल को सील कर आगामी जांच शुरू कर दी है। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने टाहलीवाल में स्थित एक आटा मिल में छापेमारी की। विभाग की अचानक छापेमारी से फ्लोर मिल में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान मिल में विभाग की ओर से आटा पीसने के लिए दिए गेहूं का स्टॉक गायब पाया। इस मामले को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग टीम ने आटा मिल मालिक से गेहूं के स्टॉक की जानकारी मांगी जिस पर वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद विभाग ने गेहूं का गबन करने पर पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई। खाद्य आपूर्ति विभाग की शिकायत पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आटा मिल को सील कर छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आटा मिल से लंबे समय आटे की सप्लाई नहीं आ रही थी। इस कारण डिपुओं में उपभोक्ताओं का समय पर आटा नहीं मिल रहा था। गेहूं के स्टॉक में अनियमितताएं मिलने पर खाद्य विभाग ने आटा मिल का लाइसेंस रद्द कर दिया। खाद्य आपूर्ति नियंत्रक लक्ष्मण कनेत ने पुष्टि करते हुए बताया कि विभाग ने मिल से आटे की सप्लाई बंद कर दी है। कनेत ने बताया कि स्टॉक में अनियमितताएं पाए जाने पर पुलिस को शिकायत दे दी है।

एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने विभाग की शिकायत पर आरोपी फ्लोर मिल मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर मिल को सील कर दिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed