{"_id":"5a2a8db64f1c1bc1678c074a","slug":"191512738230-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से 72 बोतलें अवैध शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल से 72 बोतलें अवैध शराब बरामद
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरोली (ऊना)।
जिला पुलिस का शराब माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस थाना हरोली के तहत सलोह के जंगल में छुपाकर रखीं शराब की 72 बोतलें पुलिस ने पकड़ी हैं। जंगल में शराब किसने रखी और किसकी थी, इसका सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस ने जंगल में पकड़ी शराब को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। हरोली पुलिस को सूचना मिली कि सलोह में ट्यूवबेल नंबर 36 के साथ लगते जंगल में शराब छुपा कर रखी गई है। इस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जंगल चेक करने पर छुपा कर रखी 72 बोतल शराब बरामद की।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन