फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   खड़े ट्रक से टकराई कार, मां-बेटे की मौत

खड़े ट्रक से टकराई कार, मां-बेटे की मौत

Mon, 01 Apr 2019 10:20 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक से टकराई कार, मां-बेटे की मौत
मैहतपुर(ऊना)। चंडीगढ़-धर्मशाला एक्सप्रेस हाईवे पर देहलां में पेश आए सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान ममता पत्नी मुकेश व साहिल पुत्र मुकेश निवासी इफको टाउनशिप बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हादसा इतना भयानक था कि हादसे के दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस घटना के संदर्भ में मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यूपी निवासी साहिल अपनी माता ममता के साथ पालमपुर से अपनी कार कार में नंगल की तरफ आ रहे थे। सुबह करीब पांच बजे देहलां के समीप कार अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तारी से सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने कार सवारों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। हादसे में कार सवार महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बुरी तरह से घायल हुए साहिल ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा दोनों मां बेटा पालमपुर में सत्संग सुनने के बाद वापस घर लौटे थे। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed