{"_id":"5bb0fddc867a557ffe03ffdd","slug":"181538325980-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला के गले से छीनी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला के गले से छीनी चेन
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती रक्कड़ कॉलोनी में दो बाइक सवार शातिर महिला की चेन छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद से बुजुर्ग महिला सहमी हुई है। सुबह के समय हुई घटना से लोगों में दहशत है। सूचना मिलते पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह बुजुर्ग महिला रक्कड़ कॉलोनी में सैर कर रही थी। इस दौरान दो बाइक सवार युवक आए और महिला से स्कूल का पता पूछने लग पड़े। इसी दौरान एक युवक ने महिला की चेन छीन ली। जब तक बुजुर्ग महिला कुछ समझ पाती तब तक देर हो चुकी थी। महिला के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे। एसएचओ सर्बजीत सिंह ने कहा कि इस संबंध में पुलिस के पास कोई भी शिकायत नहीं आई है। सूचना के आधार पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन