{"_id":"5b801c1542c79246494d350f","slug":"181535122453-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों ने मंदिर से चुराई चढ़ावे की नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिरों ने मंदिर से चुराई चढ़ावे की नकदी
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना)। निकटवर्ती डडियार गांव में राम सिंह के घर से शातिर पशुशाला के ताले तोड़कर दो बकरियां चोरी करके ले गए। इसके अलावा रछोह और सरोह में मंदिरों के ताले तोड़ कर नकदी भी चुराई गई।
सूत्रों के अनुसार शनिवार को राम सिंह ने पशुशाला में बकरियों को बांधा। इसके बाद पशुशाला को ताला लगाकर कुछ ही दूरी पर स्थित घर में आकर सो गए। अगली सुबह जब राम सिंह पशुशाला से बकरियों को बाहर निकालने के लिए गए तो दोनों बकरियां गायब थीं।
विज्ञापन
उधर रछोह और सरोह के प्राथमिक स्कूल के ताले भी तोड़े गए। यहां कुछ न मिलने पर शातिरों ने मंदिरों को निशाना बनाया। मंदिर से नकदी और एक गागर चोरी कर ली। पंचायत प्रधान सुनीता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बंगाणा थाना प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन