{"_id":"5acf712a4f1c1b823d8b4b68","slug":"181523544362-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमटी की कोचिंग ले रहे युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएमटी की कोचिंग ले रहे युवक ने दी जान
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
विवेक शर्मा
विज्ञापन
गगरेट(ऊना)।
डॉक्टर बनने के सपने संजोए गगरेट के बडोह गांव के युवक अखिल डढवाल ने चंडीगढ़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे पीएमटी के प्राथमिक टेस्ट में कम नंबर आना कारण बताया जा रहा है। अखिल डढवाल पीएमटी की कोचिंग लेने चंडीगढ़ के एक निजी संस्थान में पढ़ रहा था। किसी को क्या मालूम था कि अखिल की डॉक्टर बनने की लग्न ही उसकी जिंदगी लील लेगी।
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ में पीएमटी की कोचिंग ले रहे अखिल के ऑनलाइन टेस्ट में कम नंबर आने से अखिल खासा परेशान था। हालांकि अभी पीएमटी का टेस्ट होना था लेकिन हताश होकर अखिल ने चंडीगढ़ में ही फंदे से झूलकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। अपने माता-पिता और परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे गया। पढ़ाई में होनहार अखिल दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
पिता नरेंद्र सिंह, माता दर्शना और छोटे भाई निखिल को क्या पता था कि डॉक्टर बनने का अखिल का सपना उसे मौत की आगोश में ले जाएगा। अखिल की मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर मानो दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। वीरवार को पीजीआई चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। देर दोपहर आंगन में अखिल को मृत देख उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम थीं। पढ़ाई का बोझ और आगे बढ़ने का जुनून बच्चों पर इस कदर हावी होकर उन्हें अंदर ही अंदर इतना कमजोर कर रहा है कि शायद ही किसी आभास हो।
विज्ञापन
इस घटना ने बच्चों के परिजनों को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, पूर्व विधायक राकेश कालिया, विकास विक्की, सुशील कालिया, राममूर्ति, नरेंद्र राणा, रमेश हीर, रघुवंत ठाकुर, साधु सिंह, तरसेम सेमी, दिनेश ठाकुर, संजीव पराशर, आदि ने गहरा शोक प्रकट करते हुए उसकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।