फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   वृद्ध महिला से ठगी सोने की बालियां

वृद्ध महिला से ठगी सोने की बालियां

Mon, 09 Apr 2018 07:36 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
वृद्ध महिला से ठगी सोने की बालियां
वृद्ध महिला से ठगी सोने की बालियां
विज्ञापन

अंब में महिला को बनाया शिकार, 10 गुना सोने का दिया था लालच
अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)।
अंब में सोना 10 गुना करने के लालच में एक वृद्ध महिला अपनी सोने की बालियां और 500 रुपये गंवा बैठी। महिला ने इस बारे में अंब पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार रविवार को अंब बाजार के समीप किन्नू निवासी वृद्धा कौशल्या देवी किसी काम से आई थी। उसे बाजार में दो व्यक्ति मिले। उन्होंने उसे अपनी बातों के बहकावे में लाकर कहा कि वह अपनी दोनों सोने की बालियां खोलकर अपनी चुन्नी के पल्ले में बांध ले। साथ ही उन्होंने पल्ले में 500 रुपये डालने को कहा। उन्होंने उसे भरोसा दिलाया कि ऐसा करने से कुछ देर बाद उसका सोना 10 गुना हो जाएगा। कुछ देर बाद वृद्धा ने चुन्नी का पल्ला खोला तो पाया कि न तो उसमें सोने की बालियां थीं और न ही 500 रुपये। वो दोनों ठग उसकी आंखों के सामने ही कब पल्ले से पैसे और सोने की बालियां निकाल ले गए, उसे भनक तक नहीं लग पाई।
विज्ञापन

डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी प्रकार का लालच देने वालों से बचें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में तुरंत पुलिस में सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed