फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पौने तीन ग्राम चिट्टे सहित दो युवक गिरफ्तार

पौने तीन ग्राम चिट्टे सहित दो युवक गिरफ्तार

Mon, 11 Feb 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
पौने तीन ग्राम चिट्टे सहित दो युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। गगरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर पौने तीन ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गगरेट पुलिस ने गगरेट-हाशियारपुर मार्ग पर नाका लगाया था। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार युवकों को चेकिंग के लिए रोका। इसको लेकर युवक घबरा गए और मौके से भागने का प्रयास करने लगे। तलाशी के दौरान बाइक सवार पंकज से 1.64 ग्राम, सलील निवासी गगरेट से 1.12 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गगरेट पुलिस ने सुबह लगभग 5 बजे कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के चलते नशे के कारोबारियों और नशे की जद में आ चुके युवाओं में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि बीते दिवस भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गगरेट के एक निजी उद्योग के पास दो युवकों को गिरफ्तार किया था। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में अब बड़ी मछलियां भी पुलिस के हत्थे चढ़ेगी। गगरेट थाना प्रभारी चैन सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed