{"_id":"5b59d7454f1c1bf6548b51fc","slug":"171532614469-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंब पुलिस ने दबोचा ठगी का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंब पुलिस ने दबोचा ठगी का आरोपी
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
Jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। अंब के एक कारोबारी को दो लाख का चूना लगाने आरोप में एक व्यक्ति को अंब पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान गुजरात निवासी युवराज के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी कई जगह ठगी की वारदातों को अंजाम दे सका है। वीरवार को अंब पुलिस इस नटवर लाल को हरियाणा के जींद से ट्रांजिट रिमांड पर अंब ले आई। कोर्ट ने उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार फरवरी में गुजरात निवासी आरोपी ने अंब के एक मार्बल व्यापारी को फोन किया। आरोपी ने खुद को टाइलों का बड़ा व्यापारी बताया। उसने कहा कि वह बढ़िया टाइलें सस्ते दाम में दे सकता है। इस पर व्यापारी आरोपी की बातों में फंस गया। टाइलों के कुल बिल की कीमत का आधा 1.95 लाख रुपये उसके खाते में जमा करवा दिए। लेकिन टाइलों की सप्लाई नहीं पहुंची। इसके बाद व्यापारी ने अंब पुलिस को शिकायत दी और उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
गुजरात में पुलिस से संपर्क करने के बाद पता चला कि इस व्यक्ति ने गुजरात में भी कई लोगों को ठगा है। उसके कुछ समय बाद ही गुजरात पुलिस ने उसे महाराष्ट्र में धर दबोचा। इसके पकड़े जाने की सूचना जब महाराष्ट्र पुलिस को लगी तो वहां भी इसके खिलाफ मामले दर्ज थे। महाराष्ट्र पुलिस इसे अपने साथ ले गई। महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश की पुलिस इसको अपने पास ले आई। इसकी खबर लगने के बाद हरियाणा के जींद की पुलिस इसे मध्यप्रदेश से हरियाणा ले आई। मामले की भनक लगते ही अंब पुलिस ने हरियाणा में संपर्क कर वीरवार को उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया। इस बारे में एसएचओ दर्शन सिंह ने बताया कि जींद से ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। जहां से कोर्ट ने इसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन