फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ट्रक की कुंडी में फंसी स्कूटी, महिला की मौत

ट्रक की कुंडी में फंसी स्कूटी, महिला की मौत

Thu, 17 May 2018 06:36 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की कुंडी में फंसी स्कूटी, महिला की मौत
Bike Accident

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
जिला मुख्यालय पर बस अड्डे के साथ लगते पुल के समीप एक ट्रक ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को बुरी तरह से रौंद दिया। दोनों का आपस में सास-बहू का रिश्ता है। इस हादसे में एक सास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहू को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। ज्योति की हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतका की पहचान रचना देवी (61) निवासी जखेड़ा के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान ज्योति पत्नी अमित निवासी जखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ज्योति अपने बेटे विनायक और सास के साथ स्कूटी पर सवार होकर ऊना से वापस घर लौट रही थी। किला बाबा बेदी गेट के समीप सिलिंडर से भरे ट्रक की कुंडी में स्कूटी फंस गई। इस दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर स्किड हो गई।
विज्ञापन


हादसा इतना जोरदार था कि वृद्ध महिला की मौके पर मौत हो गई और शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे में ज्योति के सिर और पांव पर गंभीर चोटें आई हैं जबकि बेटे विनायक को मामूली खरोंचें पहुंची हैं। ज्योति और रचना देवी का आपस में सास-बहू का रिश्ता है। एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीएम विनय मोदी ने बताया कि प्रशासन ने मृतका के परिजनों को राहत राशि प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed