{"_id":"5a97eda84f1c1bb3208bc09d","slug":"171519906216-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। पुलिस थाना चिंतपूर्णी के थनिकपुरा में 26 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के पास मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार पुत्र अमर सिंह गांव भबाली जिला निवासी सिरमौर के रूप में हुई है।
मृतक के मुंह पर काले रंग का मास्क लगा मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार थनिकपुरा के जंगल में सड़क किनारे वीरवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटक रहा था। स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटके शव को देख तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा जबकि थाना प्रभारी चिंतपूर्णी अमरीक सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
जांच में पुलिस को युवक की जेब से एक मोबाइल फोन मिला जिसमें सिम कार्ड नहीं था। युवक ने आत्महत्या की है या इसे किसी षड्यंत्र के तहत मौत के घाट उतारा है। युवक सिरमौर से चिंतपूर्णी में किन कारणों से आया था, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड पर युवक की पहचान की और परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।