{"_id":"5a6865054f1c1b8c268b62a4","slug":"171516791045-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में मासूम की मौत
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत संतोषगढ़-नंगड़ा रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल मासूम की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान विवेक कुमार (आठ) पुत्र रोहन निवासी रुद्रपुर तहसील तिलहार शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है और आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गत दिनों विवेक कुमार अपने घर के समीप खेल रहा था कि अचानक वह एक कार की चपेट में आ गया। इसके चलते वह बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से कार चालक ने उसे नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां पर तैनात चिकित्सक ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में घायल बच्चे ने मंगलवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन