{"_id":"5a33d64d4f1c1ba7668ba4a7","slug":"171513346637-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटन में नाबालिग की संदिग्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीटन में नाबालिग की संदिग्ध मौत
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)।
हरोली पुलिस थाना के तहत बीटन में एक स्कूली नाबालिग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित कुमार (17) निवासी बीटन के रूप में हुई है। रोहित का शव बीटन गांव में खेतों से ही बरामद हुआ है। मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बीटन निवासी रोहित वीरवार रात को अपने गांव के समीप ही जागरण देखने गया था। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने रोहित का शव जागरण स्थल से महज 200 मीटर दूर खेतों में पड़ा देखा। इसे देख सभी के होश उड़ गए। मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि रोहित स्कूल में जमा एक कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन
खेतों में शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत है। हालांकि अभी तक रोहित के मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन