फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मोबाइल चोरी मामले में एक महिला से पूछताछ

मोबाइल चोरी मामले में एक महिला से पूछताछ

Tue, 28 Nov 2017 09:47 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल चोरी मामले में एक महिला से पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
पीजी कॉलेज ऊना के पास एक मोबाइल शोरूम से लाखों के मोबाइल चोरी मामले में पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। आरोपी महिला उपमंडल अंब की बताई जा रही है। 28 अक्तूबर की रात कॉलेज के सामने शोरूम से लाखों के मोबाइल चोरी हुए थे। शोरूम मालिक अनिल कुमार ने बताया कि शातिरों ने शोरूम शटर का ताला तोड़ करीब दो लाख के मोबाइल चोरी कर लिए और इसकी शिकायत पुलिस को दी।


पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शोरूम मालिक के बयान लिए। पुलिस ने शिकायत के बाद सभी मोबाइल को ट्रैकिंग पर लगा दिया। एक मोबाइल फोन अंब में ट्रेस हुआ जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोबाइल को कब्जे में लिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने जांच तेज कर दी है। महिला से भी पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed