फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एचआरटीसी की बस पलटी, एक घायल

एचआरटीसी की बस पलटी, एक घायल

Mon, 11 Feb 2019 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी की बस पलटी, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)। ऊना-हमीरपुर मुख्य मार्ग पर लठियाणी के नलूट गांव के पास एचआरटीसी की बस पलट गई। हमीरपुर से परवाणू जा रही एचआरटीसी की बस में करीब 44 यात्री सवार थे।

हादसे में एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हमीरपुर से परवाणू जा रही एचआरटीसी की बस बड़सर और लठियाणी की गहरी उतराई में अचानक ब्रेक फेल होने से कारण अनियंत्रित हो गई। चालक विनोद कुमार ने सूझ-बूझ दिखाते हुए बस को मिट्टी के ढेर पर चढ़ा दिया।
विज्ञापन


इससे बस की स्पीड धीमी हो गई। बस अनियंत्रित होने से पलट गई। हादसे में विवेक कुमार पुत्र राज कुमार गांव संगली हमीरपुर को चोटें आई हैं। उसे पीएससी लठियाणी में प्राथमिक उपचार देने के बाद सीटी स्कैन के लिए ऊना अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि बस चालक की समझदारी के कारण बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों और बस चालक के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed