फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिट्टा आरोपियों को मिला दो दिन का रिमांड

चिट्टा आरोपियों को मिला दो दिन का रिमांड

Tue, 30 Oct 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
चिट्टा आरोपियों को मिला दो दिन का रिमांड
jail

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। चिट्टे के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों को अंब न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया। दोनों आरोपियों में से एक कुहाड़छन और दूसरा दियाड़ा से संबंधित है।

गगरेट थाना इंचार्ज चैन सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा गहन छानबीन की जा रही है। उम्मीद है कि इस मामले के सुराग मिलेंगे। फिलहाल आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। दोनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि गगरेट क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर चिट्टे की पकड़ी जाने वाली खेप की मात्रा बहुत ही कम पाई जाती है। इससे यह तय है कि नशे के आदि युवा मात्र अपनी डोज का जुगाड़ करते हैं। परंतु इन नशे के आदी युवाओं तक नशे की खेप पहुंचाने वाले बड़े माफिया अभी भी दूर बैठ कर चांदी कूट रहे हैं। हालांकि छोटी मछलियां पुलिस के काबू में आ रही हैं।
विज्ञापन


नशे की गिरफ्त में आ रहे युवाओं में ज्यादातर 16 से 25 साल तक के हैं। इस बारे में डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने कहा कि नशा सामाजिक बुराई के रूप में उभर कर सामने आया है। इसे जड़ से समाप्त करने के लिए युवाओं को सही मार्गदर्शन की जरूरत है। पुलिस समय-समय पर स्कूलों और शिक्षण संस्थाओं में जाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक की करती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed