{"_id":"5b44c1fe4f1c1b5d478b5c04","slug":"161531232766-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महिला का सुराग देने पर 2 लाख इनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता महिला का सुराग देने पर 2 लाख इनाम
Updated Tue, 10 Jul 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
missing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। सलोह बैरी गांव की विवाहिता को लापता हुए पांच दिन हो चुके हैं। लेकिन अभी कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को परिजनों ने होशियारपुर के एसएसपी को मिलकर उनके पास मामला दर्ज करवाया। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि कंचन को तुरंत ढूंढा जाए।
विवाहिता के भाई गुलशन ने बताया कि अगर उनकी लापता बहन कंचन के बारे में कोई सुराग देता है तो उसे दो लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। गौर रहे विवाहिता कंचन धर्मपत्नी बलबीर सिंह 05 जुलाई को होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में दवाई लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। कंचन के भाई गुलशन ने बताया कि छह जुलाई को दौलतपुर चौक पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और अब पंजाब पुलिस के तहत होशियारपुर में भी मामला दर्ज करवाया है। गुलशन ने बताया कि उसकी बहन की शादी 18 वर्ष पूर्व हुई थी। वह निजी स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
उनका बेटा अंशु आठवीं और बेटी रुहानिका चौथी में पढ़ती है। गुलशन ने बताया कि कंचन के पति बलबीर सिंह परेशान हैं। वे सोशल मीडिया से भी उसको ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। इस बारे में डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि सलोह बैरी से लापता महिला कंचन की तलाश में पुलिस पंजाब पुलिस का सहयोग ले रही है और उसे जगह-जगह ढूंढा जा रहा है।
विज्ञापन