फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   रिश्वत मामले में फंसे अफसरों पर एफआईआर दर्ज

रिश्वत मामले में फंसे अफसरों पर एफआईआर दर्ज

Fri, 06 Apr 2018 07:48 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत मामले में फंसे अफसरों पर एफआईआर दर्ज
रिश्वत मामले में फंसे अफसरों पर एफआईआर
विज्ञापन

पूर्व एएसपी और एसआईयू इंचार्ज पर लगे हैं संगीन आरोप
मामले के उजागर होने से पुलिस महकमे खलबली
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
नशा तस्करों से हर महीने हजारों रुपये की रिश्वत लेने के संगीन आरोपों में फंसे जिला में पूर्व एएसपी मदन लाल कौशल और पूर्व एसआईयू इंचार्ज हेड कांस्टेबल बृजभूषण के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच का जिम्मा स्टेट सीआईडी के पास चला गया है। पुलिस अफसरों पर एफआईआर दर्ज होने से पुलिस महके में खलबली मच गई है। अभी हाल ही में चिट्टे के साथ गिरफ्तार तीन युवकों से पूछताछ में पुलिस के दो बड़े अधिकारियों पर नशा कारोबार को संरक्षण देने के लिए हर महीने हजारों रुपये रिश्वत देने का आरोप लगाया था। इस पर एसपी दिवाकर शर्मा ने रिश्वत लेने के आरोप में पूर्व एसआईयू इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया। पूर्व में जिला में तैनात रहे एएसपी मदन लाल कौशल के मामले को डीजीपी के सुपुर्द कर दिया। मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व एडिशनल एसपी मदन लाल कौशल ने करीब डेढ़ साल ऊना में तैनात रहे। सितंबर 2017 तक ऊना में सेवाएं दीं। पूर्व एएसपी 25 हजार रुपये महीना जबकि पूर्व एसआइयू इंचार्ज को नशे के कारोबार के लिए चार हजार रुपये महीना दिया जाता था। इसकी जांच का जिम्मा अब स्टेट सीआईडी करेगी।
पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि रिश्वत लेने के आरोप में पूर्व एएसपी मदन लाल कौशल और पूर्व एसआईयू इंचार्ज हेड कांस्टेबल बृजभूषण के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला स्टेट सीआईडी के सुपुर्द किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पूर्व एसआईयू इंचार्ज को अस्पताल से छुट्टी
ड्रग तस्करी के आरोपियों से घूस लेने के आरोप में नामजद पूर्व एसआईयू इंजार्च बृजभूषण को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। नशा बेचने के आरोप में गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के दौरान बृजभूषण का नाम सामने आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके चलते उन्हें जोनल अस्पताल में भरती कराया गया था। चिकित्सकों ने बृजभूषण को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed