{"_id":"5a1e9c934f1c1b76678be6af","slug":"161511955603-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने खाया जहरीला पदार्थ
Updated Thu, 15 Feb 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
पुलिस थाना गगरेट के तहत अंबोटा गांव में एक महिला ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने जहरीला पदार्थ किन कारणों से खाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार अंबोटा की 33 वर्षीय महिला रेणू बाला ने रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए तुरंत सीएचसी गगरेट में पहुंचाया। यहां तैनात चिकित्सक ने महिला की गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार देकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल के सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में उपचार दिया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन