फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दो ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत

दो ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत

Fri, 23 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
दो ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत
अंब (ऊना)। पुलिस थाना अंब के तहत भंजाल और हंबोली में जहरीला पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति अस्पताल में उपचाराधीन है। मृतक की पहचान भुल्ला राम (85) निवासी भंजाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भंजाल निवासी भुल्ला राम ने वीरवार देर सायं अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। शरीर में फैलने से पीड़ित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने गलती से जहरीले पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मामला अंब के हंबोली का है। जहां स्थानीय निवासी राज कुमार (46) ने वीरवार देर सायं अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर पीड़ित को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पीड़ित की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है। परिजनों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed