{"_id":"593d7f8c4f1c1b7f338b459a","slug":"161497202572-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर घायल हुए व्यक्ति ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत से गिरकर घायल हुए व्यक्ति ने तोड़ा दम
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के गांव अंबोटा में छत से गिरकर घायल हुए व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र केहर सिंह (42) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 6 जून को क्षेत्र में आए तेज तूफान के चलते नरेंद्र कुमार अपने घर की छत पर कुछ सामान उतारने के लिए गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। इस कारण वह छत से नीचे आ गिरा। उसे गगरेट अस्पताल लाया गया, लेकिन गंभीर होने के चलते उसे पंजाब के निजी अस्पताल में इलाज के लिए परिजन ले गए। वहां नरेंद्र कुमार ने घावों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, भाजपा नेता सुशील कालिया, पूर्व विधायक बलबीर सिंह, विकास शर्मा, विजय चौधरी, रमन जसवाल, अरविंद चक्रवर्ती, नरेंद्र पाराशर, संजीव सहित अन्यों ने निधन पर शोक व्यक्त किया है।