{"_id":"5d236fa88ebc3e6c9c26a3ee","slug":"156260340517-una-news57","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक (ऊना)। उपमंडल हरोली के दुलैहड़ में 56 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 56 वर्षीय दविंद्र कुमार काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। रविवार सुबह से दविंद्र कुमार बकरियां लेकर खेतों की तरफ गया। रात तक जब वह घर न लौटा तो परिजनों ने खेतों के आस-पास व अन्य जगहों पर दविंद्र की तलाश लेकिन वह दविंद्र नहीं मिला।
सोमवार सुबह परिजनों और लोगों ने फिर से दविंद्र की तलाश की। घर से थोड़ी दुरी पर दविंद्र का शव पेड़ से लटकता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक अपने पीछे पत्नी छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि मृतक दविंद्र बकरियां चराकर और मेहनत मजदूरी करके घर का गुजारा करता था। डीएसपी धनराज सिंह का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।