{"_id":"5d18ea3c8ebc3e3cf6223d91","slug":"156191389419-una-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में तीन गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसों में तीन गंभीर घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। उपमंडल अंब के पक्का परोह और हरोली के कुंगड़त में पेश आए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार उपमंडल अंब के पक्का परोह में सड़क हादसे में तेज रफ्तारी स्कूटी सवार ने साइकिल पर जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार राहुल पुत्र विजय कुमार निवासी गांव जीतपुर बेहड़ी एवं साइकिल सवार दिवान चंद निवासी गांव अपर अंदौरा को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अंब अस्पताल में भर्ती करवाया है। इसके अलावा हरोली के कुंगड़त में तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। इससे स्कूटर सवार सुरेंद्र पाल निवासी कुंगड़त गांव तहसील हरोली जिला ऊना को गंभीर चोटें आई हैं।
बताया जा रहा कि बैंक में ड्यूटी देने के बाद नंगल से घर लौट रहा था कि कुंगड़त के पास उसे पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने कुंगड़त और अंब के पक्का परोह में दोनों सड़क हादसों में घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।