फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   श्रद्धालुओं की जेबें काटते दो महिलाएं पकड़ीं

श्रद्धालुओं की जेबें काटते दो महिलाएं पकड़ीं

Sun, 30 Jun 2019 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की जेबें काटते दो महिलाएं पकड़ीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की जेबें काटने वाली दो महिलाओं को पुलिस और होमगार्ड जवानों ने रविवार को मंदिर के पर्ची स्थल और दर्शन स्थल पर दबोच लिया।

दोनों ही महिलाएं पंजाब के लुधियाना की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़ी महिलाएं दो हफ्ते में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की जेबों पर हाथ साफ कर रही थी। इसमें एक श्रद्धालु के हाथ से सोने का कड़ा काटने की घटना के साथ पंजाब के एसएचओ की जेब से आठ हजार रुपये निकालने और शनिवार रात को एक और श्रद्धालु का सोने के कड़े को चोरी करने की घटना शामिल है।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में चोरी की घटना के बाद रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस और होमगार्ड के जवानों को मुस्तैद किया गया था। दोनों महिलाओं की फुटेज भी जेबें काटने वाले दिन सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। रविवार को भी दोनों महिलाएं जिनकी उम्र 50 से 60 साल के बीच है श्रद्धालुओं की जेबें काटने की फिराक में थीं। सीसीटीवी ऑपरेटर रफीक मोहम्मद उर्फ बबलू ने कैमरों की लाइव रिकॉर्डिंग के जरिए दोनों महिलाओं की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। साथ ही होमगार्ड जवान तरसेम लाल के साथ थाना प्रभारी जगबीर ठाकुर ने बड़ी ही होशियारी से उनको मौके से धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों महिलाओं से पूछताछ कर पता लगा रही है कि इन दोनों महिलाओं के साथ और लोग तो शामिल नहीं है। फिहलाल पुलिस को दोनों महिलाओं से अभी तक कुछ सामान रिकवर नहीं हुआ है। डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस ने जेब काटने के आरोप में पकड़ी महिलाओं को हिरासत में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed