{"_id":"5d18ea2f8ebc3e3ce009555b","slug":"15619138814-una-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बणे दी हट्टी में श्रद्धालु महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बणे दी हट्टी में श्रद्धालु महिला की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)। बणे दी हट्टी में स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार श्रद्धालु महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रवीण शर्मा पत्नी राजेश शर्मा निवासी हाऊस नंबर 807 गली नंबर 5 दशमेश नगर लुधियाना के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि राजेश शर्मा रविवार को पत्नी के साथ बाइक पर माता चिंतपूर्णी के दरबार माथा टेकने आया था। दोपहर लगभग दो बजे के करीब लुधियाना लौटते वक्त स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। उसे उपचार के लिए गगरेट अस्पताल ले जाया गया। जख्मों के ताव न सहते हुए उसकी अस्पताल में मौत हो गई। स्कार्पियो सवार दुर्घटना के बाद मौके से भागने की िफिराक में थे परंतु लोगों ने उन्हें जाने नहीं दिया। उनकी कार में ही घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार महिला की मौत के बाद वाहन सहित फरार हो गए। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है।