फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   केस बंद करने पर भड़के ग्रामीण, लगाए हत्या के आरोप

केस बंद करने पर भड़के ग्रामीण, लगाए हत्या के आरोप

Tue, 18 Jun 2019 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
केस बंद करने पर भड़के ग्रामीण, लगाए हत्या के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नंगल। उपमंडल के मैलमा गांव के लोगों ने मंगलवार को नंगल थाने का घेराव कर पंजाब पुलिस और नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक कथित हत्या के मामले को सड़क हादसे का रूप देकर मामले को रफा-दफा करने की साजिश रची है।

डीएसपी नंगल जीपी सिंह ने मौके पर पहुंच कर गांव वासियों को कानून के तहत कार्रवाई करने का आश्वासन देकर धरने-प्रदर्शन को खत्म करवाया। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि 10 सितंबर, 2018 को गांव के युवक और बीटेक के छात्र नवीन कुमार पुत्र सुदर्शन कुमार शादी समारोह के लिए गए। एक साजिश के तहत कथित तौर पर नवीन की हत्या कर कार को नया नंगल में पेड़ से टकरा दिया। इससे कथित हत्या को हादसे का रूप दिया जा सके। लोगों ने कहा कि मृतक के परिजनों की शिकायत के बावजूद नया नंगल पुलिस ने इसकी जांच ठीक ढंग से न कर और परिजनों के आरोपों को दरकिनार कर नवीन की मौत का कारण हादसा बता केस को बंद कर दिया।
विज्ञापन


डीएसपी जीपी सिंह ने कहा कि बिना किसी दबाव के कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी जीपी सिंह ने कहा कि परिजनों को कहा गया है कि अगर आपके पास नवीन की हत्या होने के सबूत है तो पेश करें और सबूतों के अनुसार फिर से जांच की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed