फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जमीन विवाद को लेकर मारपीट, मां-बेटी गंभीर घायल

जमीन विवाद को लेकर मारपीट, मां-बेटी गंभीर घायल

Mon, 10 Jun 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर मारपीट, मां-बेटी गंभीर घायल
चिंतपूर्णी (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव धर्मसाल महंता में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे व लाठियां बरसाईं। वारदात में एक युवती के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा मारपीट में एक महिला की बाजू फ्रैक्चर हो गई। घायलों को मेडिकल व उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के ब्यान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना चिंतपूर्णी में बलवीर सिंह निवासी धर्मसाल महंता जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सुरजीत सिंह निवासी धर्मासाल महंता जिला ऊना व उसके साथियों ने जमीन विवाद को लेकर उसकी बेटी और पत्नी से मारपीट की। जिससे उसकी बेटी जोत कौर के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट में उसकी पत्नी की बाजू टूट गई है। मारपीट में घायल हुई मां-बेटी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed