{"_id":"5cfa9039bdec2207594b2977","slug":"155992478713-una-news140","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखरूंह में ड्राफ्ट्समैन ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत एक 28 वर्षीय युवक की फंदा लगाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान मनोज कुमार पुत्र जगदीश चंद (28) निवासी गांव लखरूंह तहसील बंगाणा जिला ऊना के रूप में हुई है। गौर हो कि मनोज के पिता की एक वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मृतक के परिवार में उसकी विधवा मां, भाई और दो बहने हैं। मनोज लोक निर्माण विभाग के बंगाणा कार्यालय में तैनात था। जानकारी के अनुसार मनोज कुमार शुक्रवार को सुबह खेतों में काम करने के उपरांत ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रहा था। घर में थोड़ा-बहुत काम करने के उपरांत मनोज ने पंखे से लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली। इसके बारे में तब पता चला, जब मनोज की मां मनोज के कमरे में उसके बिखरे सामान को उठाने के लिए पहुंची। मां के बेटे को पंखे से लटकता देख होश उड़ गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। मनोज लोक निर्माण विभाग मंडल बंगाणा में ड्राफ्ट्समैन के पद पर कार्यरत था। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच में जुट गई। उधर, थाना बंगाणा प्रभारी कमलनैन शर्मा ने उपरोक्त मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।