फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   फरार कैदी को ढूंढने में पुलिस विफल

फरार कैदी को ढूंढने में पुलिस विफल

Wed, 29 May 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
फरार कैदी को ढूंढने में पुलिस विफल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। पुलिस को चकमा देकर फरार सजायाफ्ता कैदी एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस ने हिमाचल और पंजाब में फरार कैदी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन उसके हाथ खाली ही हैं।

उधर पुलिस जल्द उसकी गिरफ्तारी का दावा कर रही है। गौरतलब है कि नाहन से पेशी के लिए लाया गया कैदी राजीव कौशल फिल्मी अंदाज में मैहतपुर में पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया था। वह दो साथियों के साथ बाइक पर फरार हुआ। यह पूरा घटनाक्रम मैहतपुर बाजार में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुआ था। कैदी को भगाने वाले दोनों युवक कौन हैं अभी इसका भी कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


फरार कैदी मैहतपुर में एक उद्योगपति की हत्या करने का दोषी पाया गया था। उसे उम्र कैद की सजा हुई थी। एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि जल्द ही फरार कैदी राजीव को दबोच कर सलाखों के पीछे धकेला जाएगा। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed