फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में दो शव मिलने से सनसनी

संदिग्ध परिस्थितियों में दो शव मिलने से सनसनी

Fri, 24 May 2019 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में दो शव मिलने से सनसनी
ऊना। क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था में एक बुजुर्ग महिला और व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शुक्रवार सुबह ऊना रेलवे स्टेशन के बाहर नाली में व्यक्ति का शव मिला, जबकि जलग्रां टब्बा में रेलवे ट्रैक के समीप एक वृद्ध महिला का शव बरामद हुआ है। शवों के मिलने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते के बाद रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन ऊना के बाहर नाले में एक व्यक्ति का शव देखा। लोगों ने इस बारे में सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं दूसरा मामला जलग्रां टब्बा का है। जहां पर एक वृद्ध महिला का शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। रेलवे चौकी इंचार्ज सुषमा रानी ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में ले लिया है। दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि पहचान के लिए शवों को शवगृह में रखा गया है। वहीं मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed