{"_id":"5ce58513bdec22071212d5e2","slug":"15585457347-una-news60","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण अग्निकांड से दुकान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भीषण अग्निकांड से दुकान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। क्षेत्र के पुराना होशियारपुर रोड स्थित एक दुकान में आग लग गई। घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान का अनुमान है। अग्निकांड में एक एसी, एलपीजी सिलिंडर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण पाया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार रात पुराना होशियारपुर रोड ऊना पर स्थित मीना कुमारी की दूसरी मंजिल की दुकान में अचानक आग लग गई। मीना कुमारी ने दुकान किराए पर दी हुई थी। इसमें निजी डेंटल लैब भी थी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लपटें देख लोगों ने फौरन इस बारे में फायर ब्रिगेड ऊना को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद फायर मैन वीरेंद्र कुमार, मनोहर सिंह, रणजीत सिंह एवं चालक धर्मवीर ने मौके पर पहुंच आग पर नियंत्रण पाया।
आग की घटना में लैब के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान का अनुमान है। फायर अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंच आग पर नियंत्रण पाया। करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति को आग से बचाया गया है।