फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मैहतपुर के एक उद्योग में पुलिस की दबिश

मैहतपुर के एक उद्योग में पुलिस की दबिश

Fri, 19 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
मैहतपुर के एक उद्योग में पुलिस की दबिश
investigation

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। सुमित मौत मामले की जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें शुक्रवार को कोटला कलां में तहकीकात में जुटी रही। इस दौरान वहां के कई लोगों से पूछताछ की गई।


जांच के दौरान हमीरपुर रोड किनारे दुकानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला गया। वहीं पुलिस ने कॉल डिटेल भी खंगाली है। इसके अलावा पुलिस ने मैहतपुर के एक उद्योग में भी जांच-पड़ताल की। बताया जा रहा है जिस उद्योग में पुलिस ने छानबीन की, सुमित उस उद्योग में कुछ साल पहले काम कर रहा चुका है। पुलिस मामले की कड़ी से कड़ी जोड़कर जांच को आगे बढ़ा रही है। हालांकि अभी तक मामले में पुलिस के पास कोई पुख्ता सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस लगातार कोटला कलां गांव के अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश दे रही। अभी तक पुलिस को सुमित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद यह तय हो सकेगा कि सुमित की मौत आत्महत्या से हुई या उसकी हत्या कर उसे पेड़ पर करीब 20 फुट की ऊंचाई पर लटका दिया गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 24 सितंबर को रायपुर सहोड़ा का सुमित रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। जबकि 12 अक्तूबर को उसका शव कोटला कलां गांव में एक पेड़ पर लटकता मिला था। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की लगातार जांच कर रही है। हर पहलू को बारीकी से जांचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed